पूर्वांचल के कद्दावर भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ल का निधन

न्यूज भारत, गोरखपुरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल के कद्दावर नेता उपेंद्र दत्त शुक्ल का रविवार को करीब तीन बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे।
रविवार को दोपहर करीब दो बजे के करीब उन्हें घबराहट महसूस हुई तो स्वयं वे छात्रसंघ चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी बिगड़ती सेहत को देख चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। इलाज के लिए अभी इलाज शुरू हो पाता कि उनकी सांसें थम गईं। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर को अलहदादपुर स्थित आवास पर ले जाया गया है। उपेंद्र शुक्ल ने छात्र जीवन से ही भाजपा के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी राजनीतिक क्षमता का परिचय दिया था जिससे उनकी पहचान संघर्षशील नेता की थी। उनकी इसी छवि को देखते हुए भाजपा ने उन्हें 2018 के लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर की परंपरागत सीट से प्रत्याशी बनाया। गया था। उपेंद्र शुक्ल ने समय-समय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों रहकर भी पार्टी को अपनी सेवा दी थी। उनका अंतिम संस्कार सरयू के तटपर जिले के बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम में सोमवार को होगा। कद्दावर भाजपा नेता के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है।