विशेष अभियान में एक भारतीय महिला गिरफ्तार, तस्‍करी की वस्तुएं जब्त

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : 30 अगस्त 2021 को, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। यह उत्तर बंगाल सीमा सुरक्षा बल के अन्र्तगत सीमा चैकी नार्थ अगरा के सीमा प्रहरियों ने उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक रवि गांधी के नेतृत्व में चला। बीएसएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए श्रीमती पबित्रा बर्मन (62 वर्ष) पत्नी-बलराम बर्मन निवासी ग्राम-आगरा, पुलिस स्टेशन-हिली, जिला-दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के घर में विशेष तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान उसके घर से 101 बोतल फेंसेडिल बरामद की तथा श्रीमती पबित्रा बर्मन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार भारतीय नागरिक (महिला) को जब्त सामान के साथ पुलिस स्टेशन हिली को सौंप दिया गया।

वहीं दूसरी ओर 31 अगस्त 2021 को राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा तस्करी और घुसपैठ के नापाक इरादों को अंजाम देते हुए, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा प्रहरीयों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तस्करी विरोधी अभियान चलाया। विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों से 23 मवेशी, 6.650 किलोग्राम कैनबिस (गांजा), 159 बोतल फेनसिडाईल और अन्य विविध वस्तुएं जब्त किया। जब्त किए गए वस्तुएं की कुल कीमत रू.2,86,723/- आंकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरीयों ने उस समय जब्त किया, जब तस्करों ने इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे।