तस्‍करी का सामान को बीएसएफ ने किया जब्‍त

01 भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी तथा मवेशी, फेनसिडाईल, एम के डाईल, गांजा और अन्य विविध वस्तुओं की जब्ती

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : सीमा सुरक्षा बल की सीमा पर चौकसी और सर्तकता के कारण आए दिन तस्‍करी की वस्‍तुएं जब्‍त की जा रही है। इसी अभियान के तहत प्रतिबंधित वस्‍तु के अलावा पशुओं की बरामदी करते हुए एक भारतीय तस्‍कर को गिरफ्तार किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 28 अगस्त 2021 को, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल सीमा सुरक्षा बल के अन्र्तगत सीमा चैकी अप्तियार पर तैनात है। सीमा प्रहरियों ने उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक रवि गांधी के नेतृत्व में पुख्ता सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए 01 भारतीय नागरिक तीर्थ मंडल (27 वर्ष) पुत्र निखिल मंडल, निवासी ग्राम-चांदमुआ, पुलिस स्टेशन-पतिराम, जिला- दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) को उस समय गिरफ्तार किया। उसकी उस समय हुई जब वह भारत से बांग्लादेश में प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी करने कि इरादे से अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर रहा था। उसके पास से 1,990 ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन और 15 किलो फर्टीलाइजर बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को जब्त सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना पतिराम को सौंप दिया गया हैं।

वहीं दूसरी ओर 28 से 29 अगस्त 2021 तक, राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा तस्करी और घुसपैठ के नापाक इरादों को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा प्रहरीयों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तस्करी विरोधी अभियान चलाया। इसमें विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों से 46 मवेशी, 86 बोतल फेनसिडाईल, 152 बोतल एम के डाईल, 02 किलोग्राम कैनबिस (गांजा) और अन्य विविध वस्तुएं जब्त किया। जब्त किए गए वस्तुएं की कुल कीमत रू.6,40,310 आकीं गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरीयों ने उस समय जब्त किया, जब तस्करों ने इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे।