नम आंखों से विदार्इ, पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत राजपूत

न्यूज भारत, नर्इ दिल्लीः आज मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट फिर एक प्रतिभावान कलाकार को अंतिम विदार्इ देकर पंचतत्व में विलीन कर लिया। अंतिम संस्कार के लिए उनके पिता केके सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह मुंबई पहुंचकर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार को संपन्न कराया। बताया जा रहा है कि परिवार की इच्छा थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर पटना में हो लेकिन,  कोरोना लॉकडाउन के चलते उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। इसलिए सुशांत सिंह राजपूत को अपनी कर्मभूमि मुंबई में ही पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। विर्ले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत की पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर कूपर अस्प्ताल से विले पार्ले श्मशान घाट लगाया गया। कूपर हॉस्पिटल में उनका पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। सुशांत के बहनोई ने डेड बॉडी रिसीव करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की।  अभिनेत्री कृति सेनन सुशांत को अंतिम विदाई देने भीगते हुए विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। कृति ने सुशांत के साथ 'राबता' में काम किया था, जो 2017 में रिलीज हुई थी।  सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड कलाकार लगातार आ थे। जिसमें श्रद्धा कपूर के अलावा अभिषेक कपूर, मुकेश छाबरा और छिछोरे में उनके को एक्टर रहे वरुण शर्मा भी उन्होंने आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं। मालूम हो कि रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है। उनके पिता पटना में अकेले ही रहते हैं। जब उन्हें अचानक बेटे की मौत की खबर मिली तो वे बेहोश हो गए थे। सुशांत की तीन बहने हैं, जिनमें से एक मुंबई ही रहती है। उनकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, पुलिस ने आत्महत्या को लेकर फ्लैट की फॉरेंसिक जांच की जिसमें  अब तक 17 लोगों से पूछताछ सुशांत के घर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम सोमवार को भी पहुंची है। फॉरेंसिक टीम के तीन अधिकारी सुशांत के फ्लैट पहुंचे हैं। इस मामले में सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं। सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने सुशांत की बॉडी को लटकते हुए देखा था। इसके अलावा पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।