चार भारतीय तस्‍कर को बीएसएफ ने दबोचा

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रतिबंधित सामान के साथ किया गिरफ्तार

न्‍यूज भारत, कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल ने भारतबंगलादेश की अंर्तराष्‍ट्रीय सीमा पर कड़ी के चौकसी के बीच तस्‍करों और उनके सिपाहसलारों के हौसले पस्‍त हो रहे हैं। इसीक्रम में 8 अगस्त 2021 को 112 वीं वाहिनी ने 12 बजे से 3 बजे के बीच 03 घंटे के तलाशी अभियान में दो अलग अलग घटनाओं में 04 भारतीय नागरिकों को प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ ने कानूनी कार्रवाई के लिए प्रशासन को सौंप दिया।

बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जवानों ने पूरे परिवार (जिसमें एक पुरुष एक महिला और एक बच्चा) को मोटरसाइकिल पर आते देखा। सीमा सुरक्षा बल के जवान इन्हें रोका और तलाशी के लिए रोका जैसी ही इनकी तलाशी ली गई तो 214 फेस क्रीम बरामद हुई जो कि उन्होंने अपने कपड़ों में छुपा रखी थी। सीमा सुरक्षा बल ने उसी समय इन सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान संजू बर्मन, 31 साल, पिता विश्वनाथ बर्मन, गांव–शोभित पुर, डाकघर– पुरंदरपुर,थाना गाईघाटा, विशाखा बर्मन नंदिनी, 27 वर्ष, पत्नी– संजू वर्मन, सुमिर बर्मन, 5 वर्ष, पिता–संजू बर्मन के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे ईट के भट्टे पर काम करते हैं और अपने गुजारे के लिए छोटी मोटी तस्करी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आज बबलू (गांव शोभित पुर, डाकघर -पुरंदरपुर, थाना गायघटा, जिला उत्तर 24 परगना) ने उन्हें यह सामान दिया जिसे गांव गर्जला तक ले जाना था। जो आगे जोनी नाम के एक बांग्लादेशी व्यक्ति को देना था। परंतु जैसे ही है सामान लेकर जा रहे थे तो रास्ते में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया।

दूसरी तरफ 112 वीं वाहिनी के जवानों ने एक भारतीय व्यक्ति को ऑटो रिक्शा के साथ 795  बी–टेक्स क्रीम और 70 रिंगवर्म क्रीम के साथ पकड़ा। जो कि सीमा चौकी बिथारी, 112 वाहिनी, सेक्टर कोलकाता के इलाके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इशादुल सरदार, पिता जब्बार सरदार, गांव स्वरूपदा, डाकघर हकीमपुर, थाना स्वरूप नगर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वह कबूल किया छोटी मोटी तस्करी का काम करता है। उसने बताया कि यह सामान आज उसने काली नाथ नाम के व्यक्ति की दुकान जोकि बिथारी बाजार में है, से खरीदा था और आगे इस सामान को तोईजुल गाज़ी (पिता मुख्तियार गाजी, गांव हकीमपुर, थाना स्वरूप नगर, जिला उत्तर 24 परगना) को देना था और उसके एवज में 600 रूपये मिलना था। उसने बताया कि तोईजुल गाज़ी इस सामान को बांग्लादेश भेजने वाला था। पकड़े गए व्यक्तियों को प्रतिबंधित सामान के साथ संबंधित कस्टम ऑफिस/पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

112 वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर नारायण चंद ने अपने जवानों कि उपलब्धियों पर खुशी व्यक्ति की है जिसके परिणाम स्वरूप 112 वाहिनी ने 04 भारतीय नागरिक को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता के कारण ही संभव हो सका है।