जीवन का अस्तित्व स्वस्थ पर्यावरण पर ही निर्भर : रवि गांधी

पर्यावरण प्रथम रक्षा पंक्ति’ : के नाम पूरे देश में चल रहा वृक्षा रोपण कार्यक्रम

कदमतला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम , एक करोड पौध लगाने का लक्ष्‍य

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : बेतहासा कटते पेड़ों के कारण आज पृथ्वी पर वृक्षों की भारी कमी हो गयी है। दिन प्रतिदिन जंगलों और अन्‍य जगहों पर वृक्षों को भारी मात्रा में काटा जा रहा है। जिसके कारण आज भारत समेत पूरी दुनियां की पृथ्वी पर लगातार प्रदुषण बढ़ता ही जा रहा है। जो मानव जीवन के लिए आगे आने वाले भविष्‍य में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उक्‍त बातें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) उत्‍तर बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षण रवि गांधी ने वृहद वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्‍होंने बताया कि वृक्ष हमें स्वच्छ हवा भोजन लकडी फल फूल आदि महत्वपूर्ण वस्तुए प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वृक्ष पक्षियों तथा जानवरों का प्राकृतिक आश्रय स्थल भी है। वहीं वृक्ष पर्यावरण के शुद्धिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए भारत सरकार वृक्षारोपण व वृक्षों के संरक्षण पर विशेष बल दे रही है। इसके साथ ही वृक्षारोपण को लेकर सरकार के द्वारा सामान्य नागरिकों को भी प्रोत्साहित किया जाता रहा है। देश के जिम्मेवार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य बनाता है कि हमलोग ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाये जिससे की भविष्य मे पृथ्वी को प्रदुषण से मुक्त कराया जा सके। यदि हम चाहते हैं कि प्रदुषण कम हो एवं हम संतुलित विकास की ओर अग्रसर हो तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामजस्य रखते हुए अनिवार्य रुप से वृक्षारोपण का सहारा लेना होगा। हमारा अस्तित्व एवं जीवन की गुणवत्ता एक स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर ही निर्भर है।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को रवि गाँधी, महानिरीक्षक, उत्तर बंगाल सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में कदमतला परिसर में स्थित ‘नक्षत्र वन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रवि गाँधी महानिरीक्षक के साथ मुख्यालय के सभी वरिष्‍ठ अधिकारियों, जवानों तथा सीमा सुरक्षा बल सीनियर सेकेंडेरी स्कूल कदमतला के छात्रों ने हिस्सा लिया तथा मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। मालूम हो कि गृह मंत्रालय के आदेश के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने 15 सितंबर 2021 तक इस मानसून के मौसम में अपने और आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध भूमि पर लगभग 1 करोड़ पौधे लगाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। इस संबंध में, भारत के माननीय गृह मंत्री द्वारा सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को इस मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने के लिए माननीय गृह मंत्री भी पूर्वोत्तर भारत का दौरा कर रहे हैं। इस वृक्षारोपण अभियान का नारा है पर्यावरण-प्रथम रक्षा पंक्ति। वन विभाग भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को पौधे एवं अन्य तकनीकी सहायता प्रदान कर आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। इस संबंध में मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल ने अपने प्रत्येक कैंपस में पौधे लगाकर इस वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधीनस्थ मुख्यालयों को निर्देशित किया है। नये वृक्षों के रोपण के साथ-साथ सूखे वृक्षों के प्रतिस्थापन के लिए भी प्रत्येक स्थान पर 01 नर्सरी विकसित करने और पौधे तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।