सिलीगुडी की कवित्रियां ‘श्रीमती कमला सिन्हा सम्मान’ से सम्‍मानित

उत्‍तर बंगाल के सिलीगुड़ी की कवित्रियों ने प्रतियोगिता में लहराया परचम

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी :  काव्‍य और साहित्‍य के क्षेत्र में देश की आधी आबादी का योगदान सराहनीय है। हलांकि गैर हिंदी भाषी क्षेत्र होने के बावजूद भी सिलीगुड़ी की हिंदीभाषी महिलाओं का योगदान सराहनीय है। साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान द्वारा श्रीमती कमला सिन्हा जी के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इसमें सिलीगुड़ी की महिला कवित्रियों को पुरस्‍कृत किया गया। इस कार्यक्रम को संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार द्वारा आयोजित किया गया और कार्यक्रम के रूपरेखा भी तैयार किये थे ।

"श्रीमती कमला सिन्हा" के प्रथम स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कमला जी के भतीजे रूपेश कुमार ने कहा कि‍ श्रीमती कमला सिन्हा एक धार्मिक, धर्मप्रयाण, एवं सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण महिला थी और उनका पूरा जीवन आध्यात्मिकता में गुजरा था। लेकिन ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती है। काल की कपाल ने एक झोखे मे नश्वर शरीर से अमर आत्मा को हम सभी से दूर कर दिया। इस विशाल प्रतियोगिता मे पूरे भारत के सभी प्रांतों के एक से बढ़कर एक साहित्यकारों ने भाग लिया और सभी की रचनाएँ काबिले तारीफ थी। जिसमें सिलीगुड़ी की ऋतु गर्ग, निशा गुप्ता, सोनी केडिया, वंशिका गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, रूबी प्रसाद, आशा बंसल, रिंकी गुप्ता, भारती सुजीत बिहानी, वीणा चौधरी, सोनी केडिया, रूबी प्रसाद के अलावा देश के गरिमा विनित भाटिया, अमरावती, डॉक्टर महताब अहमद आजाद उत्तरप्रदेश, संजय भास्कर हरियाणा, नरेश चन्द्र उनियाल उत्तराखंड, नेतलाल प्रसाद यादव झारखंड, मिथिलेश कुमार सिंह वाराणसी, वीना अडवाणी महाराष्ट्र, सीमा रानी मिश्रा हरियाणा, कंचन वाष्णेय दिल्ली, ज्योति भाष्कर 'ज्योतिर्मय' सहरसा बिहार, प्रीति चौधरी 'मनोरमा' बुलंदनगर उत्तर प्रदेश, डॉक्टर आशुतोष हरियाणा, आशीष भारती सहारनपुर, भूपसिंह भारती हरियाणा, सुधा बसोर गाजियाबाद, रामेश्वर शांडिल्य, कल्पना भदौरिया 'स्वप्रिल' उत्तर प्रदेश, भाष्कर सिंह 'मणिक' कोंच, रवि रश्मि 'अनुभूति' मुंबई, अनीता त्रिपाठी अनुपम कानपुर, उमा वैष्णव सुरत, रीना मिश्रा, देवरिया,  डॉक्टर नीलू समीर मध्य प्रदेश, राजकुमार छापड़िया महाराष्ट्र, वी अरुणा कलकता, सुरेन्द्र नाथ सिंह गाजीपुर, टी के पांडेय दिल्ली, कवि तुलसी विश्वास, भीम कुमार झारखंड, डॉक्टर विजय लक्ष्मी काठगोदाम, विजय कुमार कंकेर, विशाल चतुर्वेदी 'उमेश', रमाकांत सोनी राजस्थान, ऋचा कुशवाहा गोपालगंज, रमा बहेड हैदराबाद , श्रीमती सरोज साव कमल, रायगढ़, छतीसगढ, डोमन निषाद डेविल, छतीसगढ,विजय पंडा, रायगढ़, सूरज तिवारी, अयोध्या, मधु तिवारी, शाहाना परवीन, डॉक्टर विजय लक्ष्मी 'अनु' आगरा, गरिमा कासंकार, डॉक्टर सुरेन्द्र दत सेमल्टी , उत्तराखंड ,प्रा गायकवाड विलास महाराष्ट्र, रेनू मिश्रा 'दीपशिखा', प्रयागराज, प्रो. रविशंकर कोलते महाराष्ट्र, डॉक्टर पल्ल्वी पांडेय, अलका पांडेय मुंबई, डॉक्टर मोहन लाल अरोड़ा एवं संस्था के अधिकारी जिसे सम्मान से नवाजा गया वे है अंशुपाल 'अमृता', अनुजा 'मनु', शायरा प्रिया सिंह, डॉक्टर निक्की शर्मा 'रश्मि', डॉक्टर शंभू पंवार, डॉक्टर विजय लक्ष्मी 'अनु', बबिता सिंह, रुपा वात्सयायन , नीरू विष्णु 'नीरा', वीणा आडवाणी, प्रीति शर्मा, पूनम कुमारी, अनामिका रोहिल्ला को सम्मान पत्र से नवाजा गया। सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रथम स्मृति दिवस 18 मई 2021 को "श्रीमती कमला सिन्हा सम्मान-2021" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर दिनकर , यूनाइटेड क्रिएटिविटी पब्लिकेशन के गोपाल कृष्ण देब एवं राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार जी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। जिसका उद्घाटन संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शायरा प्रिया सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव , ऐडवोकेट अनुजा 'मनु', वर्तमान सुप्रीम कोर्ट लाँ ऑफिसर दिल्ली के द्वारा किया गया।

न्‍यूज भारत पहली वर्ष गांठ पर पुन: शुरू करेगा ‘ मेरे अल्‍फाज’

एनई न्‍यूज भारत करीब चार लाख से अधिक व्‍यूआरों से मिले प्‍यार के लिए धन्‍यवाद देते है। इस पोर्टल की शुरूआत ‘ मेरे अल्‍फाल’ से शुरूआत हई थी। इसलिए अपनी पहली वर्षगांठ 8 मई 2021 से पुन: कालम ‘मेरे अल्‍फाज’ शुरू करने जा रहा है। आप सभी पोर्टल के मुख्‍य पृष्‍ठ पर ‘मेरे अल्‍फाज’ के कालम से  विस्‍तृत जानकारी प्राप्‍त कर अपनी रचनाओं की प्रवृष्टि भेज सकते हैं। nenewsbharat@gmail.com   www.nenewsbharat.com Youtub-NE NWS BHARAT

धन्‍यवाद