सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के कार्यालय पर मनी विवेकानंद की जयंती

न्‍यूज भारत, सुकृत (सोनभद्र) : सोनभद्र जिले के ग्रामसभा सुकृत में "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" के केन्द्रीय कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सोनभद्र रामनिहोर यादव के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष- गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव विशाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र शिवशंकर विश्वकर्मा, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार प्रजापति, सदस्य सूरजमणि, सदस्य मदन लाल यादव, सदस्य सरवरे अख्तर, सदस्य पंकज कुमार,  सहित बबलू धांगर ( जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा), जंगबहादुर पूरी ( वरिष्ठ सपा नेता), रमेश यादव (जिला महासचिव युवजन सभा), दयाराम मौर्य (विधानसभा सचिव रावर्ट्सगंज), कृष्ण कुमार, अकरम, जसवंत यादव, रमेश चन्द्र, भोला यादव, सरोज प्रजापति, राजा यादव और गुलाब देशमुख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।