माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सेवा के साथ वन भोज

न्‍यूज भारत, सि‍लीगुडी : माहेश्वरी महिला मंडल सिलिगुङी द्वारा समय-समय पर सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है।  इसी कड़ी को जोड़ते हुए नव वर्ष के शुरुआत में और ठंड के मौशम को देखते हुए मकर सक्रांति के पावन अवसर से पूर्व संस्था द्वारा सालासर सेवा आश्रम रंगा पानी में 70 जरूरतमंद परिवारों को कंबल भेंट करके सेवा प्रदान की गई। साथ ही मंडल के सदस्याओ ने वहां वन भोज का भी लुफ्त उठाया। सालासर सेवा आश्रम के सह सचिव कैलाश जी शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजिका सोनिया राठी ने विभिन्न प्रकार के गेम्स के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसके साथ सेवा भाव के साथ सभी सदस्याओं ने भरपूर मनोरंजन करवाया गया । इस कार्यक्रम में अध्यक्षा भारती बिहानी ,सचिव मनीला राठी, कोषाध्यक्षा सबिता झंवर एवं काफी सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।