सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत

न्‍यूज भारत, दक्षिण दिनाजपुर : बालुरघाट के मलंचा क्षेत्र में डियूटी से अपने घर जाते समय लारी की चपेट आने एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। जबकि बाईक पर सवार एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुल‍िस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट ब्लॉक के मलंचा की मुख्य सड़क पर 24 वर्षीय मानवेस मंडल अपने घर बालूरघाट ब्लॉक  के सियाला से मालदा जिले के गाजोल  जा रहा था। सुबह करीब 9 के आसपास एक लोरी के धक्के से बाइक सवार    मानव  मंडल की  मौत हो गई वहीं उसके साथ एक अन्य युवक सवार था वह भी  गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद लोरी मौके से फरार हो गई। मृतक  गजल के एक बैंक में कार्यरत मानवेस  मंडल  अपनी ड्यूटी से आज वापस अपने घर की तरफ जा रहा था तभी ये घटना हुई।