निरपानी का विकास करेगी भाजपा की सरकार : राजू बिष्ट

विकास की उम्‍मीद को ले कई श्रमिक परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : निरापनी के क्षेत्र में विकास बदहाल है। लेकिन नए वर्ष के शुभारंभ में हम वादा करते हैं कि मिशन 2021 में बंगाल की जनता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में उम्‍मीद किरण दिख रही है। जिसके कारण अब जनता तृणमूल से नाता तोड़ने का फैसला कर लिया है। यही कारण है लोग निरापनी के लोग तृणमूल से नाता तोड़कर भाजपा की और रूख कर रहे हैं। मैं अश्‍वस्‍त करता हूं 2021 में सूबे में भाजपा की सरकार आ रही है और जब बंगाल में भाजपा की सरकार होगी तो निरापानी का विकास नए सि‍रे से किया जाएगा। उक्‍त भाजपा के दार्जिलिंग सांसद सह भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजू बिष्‍ट ने निरापानी में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।  

श्री बिष्‍ट ने कहा कि यहाँ पर आपकी एकता ही आपकी ताकत है। जब तक आप में एकता है आपको कोई हरा नहीं सकता है। हम यहां जब भी आते हैं तो लोगों की आपसी एकता को देखकर प्रशन्‍न होता हूं। मुझे ऐसे लगाता है कि हम अपने ही घर में हूं। उन्‍होंने चाय बागान के श्रमिकों के हीतों की बात करते हुए कहा कि बागान श्रमिकों को उनका अधिकार सुरक्षित किया जाएगा और इसके लिए भाजपा सरकार कानून में व्यापक फेर बदल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जिस प्रकार से चाय बागान मजदूरों का शोषण किया जाता है उसे बंद किया जाएगा। चाय श्रमिकों को नये कानून के तहत 176 के बदले कम से कम 300 रुपये दिहाड़ी का भुगतान मिलेंगे। वहीं उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के साथ ही निरपानी चाय बागान क्षेत्र में ही ईएसआई का एक बड़ा अस्पताल बनेगा। इस अस्‍पताल में चाय बागान श्रमिकों को यहां मुफ्त में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। चाय श्रमिकों के पेंशन समेत अन्य प्रकार की सुविधाओं के साथ श्रमिकों को पक्का मकान भी मिलेगा। श्री बिष्ट ने कहा कि भाजपा बंगाल के 2021 में नया सूर्योदय लेकर आने वाली है। जनता की सभी प्रकार की मांग है उसे भी पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की योजनाओं का लाभ चाय बागान, समतल हो या पहाड़ के लोग को नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि चाय श्रमिकों के शोषण के बाद बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार एक के बाद फिर से उन्हें कई प्रकार का प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है। इससे सभी को बचना होगा। श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की ओर से की जाएगी। यहां बड़ी संख्या में चाय श्रमिक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद ने नक्सलबाड़ी इलाके में जन संपर्क अभियान भी चलाया। उनके साथ दार्जिलिंग के जिलाध्‍यक्ष प्रवीन अग्रवाल, सविता अग्रवाल, राज भट्रटाचार्य  विधायक नीरज जिम्बा, भाजपा जिला महासचिव आनंद बर्मन, मनोरंजन मंडल, जिला सचिव दिलीप बरोई, हेमंत गौतम समेत अन्य नेता मौजूद थे।