उत्‍तरकन्‍या अभियान, भाजपा कार्यकार्ता की मौत

पुलिस ने किया लाठी, आंसूगैस व वाटरकैनन का हुआ इस्‍तेमाल

भाजपा के 43 घायल, 27 की हालत गंभीर, दो की हालत नाजुक

सिलीगुडी के सभी रास्‍ते सील, सीमाओं पर पुलिस का पहरा   

कार्यकर्ता की मौत पर भाजपा ने किया 12 घंटे का बंगाल बंद

बल का नहीं हुआ प्रयोग, पोस्‍टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कारण : पुलिस

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : उत्‍तर बंगाल के सिलीगुड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का उत्तर कन्या अभियान जब उत्‍तर कन्‍या की और कूच करने के दौरान तीन बत्‍ती के पास रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजयुमों की रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर बने बूथ से भाजपा के बड़े नेताओं के संबोधन के बाद जैसे ही उत्‍तर कन्‍या की ओर कूच किया तो जैसे ही तीनबत्ती मोर और फुलवाड़ी के पास पुलिस और समर्थकों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया जब स्‍थि‍ति नहीं संभली तो करीब एक सौ से ज्यादा राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी जब आक्रोशित भजयुमों के कार्यकर्ता काबू में नहीं आए तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पुलिस की इस कार्यवाहीं में हुए लाठी चार्ज में भाजपा के एक 50 वर्षीय कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई है। इसमें 43 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं इस घटना में 27 की हालत गंभीर है जबकि 2 आईसीयू में जिसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज तथा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हलाकिं पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर बल प्रयोग की घटना से इंकार किया है।

जगह-जगह पुलिस की बैरिकेटिंग

भजयुमों की प्रस्‍तावित रैली को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्‍या में पुलिस बल को सिलीगुड़ी के सभी प्रवेश रास्‍तों पर तैनात करने के साथ बैरिकेटिंग किया गया गया था। बागडोगरा के पास गोसांईगंज में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर में प्रवेश करने से रोका। जगह-जगह तैनात बल के प्रयास के बावजूद भारी संख्‍या में भजयुमो के कार्यकर्ता सिलीगुड़ी में प्रवेश किए। उधर जलपाईगुड़ी के तरफ से फूलबाड़ी में भजयुमों और पुलिस के बीच संर्घष की खबर है। तो जलपाईमोड़ बने मंच से बडे नेताओं के संबोधन के बाद रैली जैसे ही तीनबत्‍ती मोड़ के पास पहुची तो पुलिस ने बैरिकेटिंग कर के रोकने का प्रयास किया। लेकिन भाजयुमों के कार्यकर्ताओं के हाई जोश के आगे पुलिस बेबस नजर आई और अंतत: बल का प्रयोग करना पड़ा।

सिलीगुड़ी पहुंचे थे राजू बिष्‍टा, तेजस्वी सूर्या, कैलाश विजयवर्गीय व मुकुल राय

भाजयुमों की आहूत सोमवार को उत्तर कन्या अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सिलीगुड़ी पहुंचे थे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय भी उनके साथ हैं। तीनों का भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान, कूचबिहार के सांसद निशिथ प्रमाणिक व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं गर्मजोशी से स्वागत किया। जबकि भाजयुमों की प्रस्‍तावित रैली की सफलता के लिए दार्जिलिंग सांसद व भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजू बिष्‍ट भी सिलीगुड़ी पहुंचे। भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्य ने कहा कि बंगाल में गणतंत्र स्थापना और बंगाल को सोनार बंगला के सपने को साकार करने के लिए भाजपा पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। बंगाल में जनता परिवर्तन चाहती है, क्‍योंकि भ्रष्टाचार का बोलबाला है, युवाओं को रोजगार नहीं है, युवा यहां से पलायन कर रहे हैं। इसलिए जनता के अपेक्षा पर खरा उतरने का काम भारतीय जनता पार्टी ने शुरु किया है। उत्तर कन्या अभियान के माध्यम से हम बताने आए हैं कि कैसे यहां के लोगों के साथ मा माटी और मानुष की सरकार छल कर रही है बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा क्या ममता जी के राज में भाजपा के लिए काम करना अपराध है ? बाबा साहेब अबंडेकर का संविधान सारे देश में चल रहा है, पर पश्चिम बंगाल में ममता अपना संविधान चला रही है। उन्‍होने कहा कि यदि सड़क पर चलते किसी से पूछ लो कोयला चोर कौन है? गाय चोर कौन है ? बालू चोर कौन है? प्रदेश में गोल्ड माफिया कौन है ? सिंडिकेज राज का सरगना कौन है ? सभी बताएंगें, बंगाल में जिसकी सरकार चल रही है। वहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजू बिष्‍ट ने अपने संबोधन में कहा कि हम देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं, और दीदी विनाश के पथ पर पूरी दुनिया में मोदी की चर्चा हो रही है कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। लेकिन बंगाल में माफीया राज कायम है। कट मनी के लिए जो मारामारी करता हो वह प्रदेश का विकास क्‍या करेगा। इस लिए 2021 में बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी और प्रदेश अन्‍य प्रदेशों की तरह विकास के पथ पर अग्रसर होगा।  

भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का उत्तर बंगाल बंद

भाजपा के प्रदेश महासचिव व उत्तर बंगाल के प्रभारी शायंतन बसु ने सोमवार देर शाम कहा कि उत्तरकन्या अभियान में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 12 घंटे का बंद बुलाया गया है। पुलिस व तृणमूल के हमले में सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हैं। 20 से 25 कार्यकर्ताओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है,जिनका इलाज चल रहा है। बसु ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हुई है। उसके सीने में दर्जनों छर्रे लगे है। पुलिस को बताना पड़ेगा कि यह छर्रा उसके सीने में कहां से लगा। क्या पुलिस की वर्दी में कोई गुंडा था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर निर्मम हमला किया है,वह खतरनाक है। उसी के खिलाफ मंगलवार को 12 घंटे उत्तर बंगाल बंद बुलाया गया है। बंद को सफल बनाने के लिए प्रत्येक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता उतरने को तैयार हैं। दोषी हमलावरों को जनता के सामने लाना होगा। घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर आने वाले दिनों में इसको लेकर भाजपा पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि क्या यही बंगाल की कानून व्यवस्था है। सांसदों को कहीं आने जाने से रोका जाता है। जबकि अराजकता फैलाने वाले को पुलिस संरक्षण देती है। बसु ने कहा कि जो बंगाल को बांटने की कोशिश कर रहे है उसे रोकने के बदले उसे सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।

पुलिस के फेसबुक पेज पर सफाई

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्‍नरी के फेसबुक पेज पर बताया गया है कि आज सिलीगुड़ी में एक राजनीतिक दल के समर्थकों द्वारा उनके विरोध कार्यक्रम के दौरान हिंसा के गंभीर कार्य किए गए। उन्होंने आगजनी, ईंट-बल्लेबाजी, गोलीबारी और सरकार की संपत्ति की बर्बरता का सहारा लिया। हलांकि पुलिस ने संयम दिखाया और लाठीचार्ज का प्रयोग नहीं किया या फायर आर्म्स का इस्तेमाल नहीं किया। हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केवल वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। मौत का वास्तविक कारण पोस्‍टमार्टम से पता चलेगा।