आस्थाा के पर्व पर श्रद्धा का मरहम

वाइस आफ पब्लिक वार्ड 41 ने गरीब छठ ब्रतीयों में बांटी गई सामग्री

न्यू्ज भारत, सिलीगुड़ी : आस्था के इस महापर्व को देखते हुए तमाम सामजिक संस्थाओं ने गरीबों के बीच पर्व में प्रयोग होने वाली सामग्री का वितरण का सिलसिला सिलीगुड़ी में शुरू हो गया। इसीक्रम में वार्ड 41 में वाइस आफ पब्लिक नामक संस्था ने करीब 60 से अधिक छठ ब्रतीयों के बीच विभिन्न सामग्री का वितरण मंगलवार को किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए वाइस आफ पब्लिक के मीडीया प्रभारी संग्राम तमांग बाइला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दैरान इस संस्था का गठन किया गया है। हमारी संस्था ने करीब 60 छठ ब्रतीयों साड़ी, कपड़ा, सूप समेत विभिन्न् सामग्री का वितरण किया गया। इस संस्था  के अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत ने छठ ब्रतीयों के इस पावन पर्व पर लोगों को अपने हाथों से सामग्री प्रदान किया। इसमें मुख्य रूप से मनिये थापा, सहयोग क्षेत्री, सितु सिंह, बद्री नाथ शर्मा के अलावा रेशमा सिंह सचिव, गायत्रि साह, बंसीधर व कुशांग शेर्पा के साथ संस्थाी के गणमान्य़ लोग मौजूद थे।