बंगाल में जीत के जश्न पर पुलिस का पहरा

बागडोगरा में विजय जुलूस पर पुलिस ने बरसाए डंडे, कई घायल

बंगाल में ममता सरकार लोकतंत्र की हत्या  कर रही : राजू बिष्ट

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी को विधान सभा चुनाव में मिली जीत से हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार, यूपी, मध्यर प्रदेश व गुजरात समेत अन्‍य राज्यों में कमल खिलने के पर बुधवार को बागडोगरा में भाजपा के कार्यकार्तओं ने विजय जुलूस निकाला। भाजपा के इस जीत के जश्न को बंगाल की तृणमूल को पच नहीं रहा और वह इस जुलूस को रोकने की कोशिश की। इसके बाद हाई जोश में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

इस घटना के बावत दार्जिलिंग के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने जारी प्रेस विज्ञप्ती में कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को जश्न मनाने का अधिकार है। बिहार में भाजपा की शानदार जीत बंगाल में भी जश्न का कारण है। क्योंकि यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन और सबका साथ सबका विकास से मिली जीत से जश्न तो बनता है। वहीं तृणमूल की तानाशाही सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न  को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। बागडोगरा में आयोजित विजय जुलूस पर अपने कैडर व पुलिस कर्मियों के माध्य्म से विजय जुलूस पर लाठियां बरसाई। पुलिस की इस बर्बरता के कारण भाजपा के 15 कैडर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें हमारे बंगाल के महिला मोर्चा के शिखा मित्रा भी शामिल हैं। वहीं पुलिस के प्रहार से करीब एक दर्जन से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता भी जख्मी है। ममता सरकार के इस रवैये से साबित हो गया कि टीएमसी सरकार लोकतंत्र और हमारे संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है। इसका उदाहरण है लंबे समय तक दार्जिलिंग में अपने हक मांग कर रहे गोरखाओं को बेरहमी से मारा पीटा गया और अब बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। अगर वह प्रताड़ित करने से नहीं मानते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाती है। आज की बेशर्म घटना में शामिल उन सभी टीएमसी नेताओं और पुलिस अधिकारियों से न्याय की उम्मीद अब नहीं है, इसके लिए जनता को कमर कसना होगा। घायल होने वाले कार्यकर्ताओं में बागडोगरा बीजेपी विजय मिचलर रज्जो क्षेत्री, शिखा मित्रो प्रमुख है जिन्हे  घायल अवस्था  में पैरामाउंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।