बिहार का विकास नीतीश के ही हाथ : मोदी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जीत के जश्न में भरी हुंकार

विधान सभा चुनाव के सकारात्मक परिणाम से जश्न में डूबी भाजपा

विकास और भरोसा है भाजपा की सफलता का कारण, महिलाओं को बताया जीत का साइलेंट वोटर

चुनावी नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने एक तीर से कई निशाने साधे। उन्होंने कहा- बिहार तो सबसे खास है। बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो चुनाव जीतने का एक ही राज है- सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। वहीं दूसरी ओर बंगाल के आने चुनाव पर भी मोदी के संबोधन ने इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए।

न्यूज भारत, नई दिल्ली : बिहार विधानसभा समेत कई राज्यों में हुए उपचुनाव के सकारात्म‍क परिणाम के बाद भाजपा में अपने दिल्ली  मुख्यालय में जोरदार जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि बिहार की बागडोर और विकास की गाड़ी नीतीश के हाथ मे रहेगी। उन्होंने इस बड़ी जीत का श्रेय विकास, सुशासन और जनता के भरोसे को देते हुए मोदी ने भविष्य के चुनावी संघर्ष का खाका भी खींचते हुए कहा कि अब कांग्रेस और दूसरी परिवारवादी पार्टियों को भटकाने वाले मुद्दों की बजाय केवल विकास ही मुख्य विषय बनेगा। वहीं अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भी हुंकार भर दिया है।

देश के कई राज्यों में भाजपा को मिली सफलता के चुनावी नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय मे आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने एक तीर से कई निशाने साधे। बिहार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि 'बिहार तो सबसे खास है। बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो चुनाव जीतने का एक ही राज है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास ही है। बिहार में सच, विश्वास, युवा, गरीब जीता है। वहीं बिहार के आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है।' महिलाओं और युवाओं को जोड़ते हुए पीएम ने कहा कि  'कल से सुन रहा हूं कि साइलेंट वोटर ने राजग को जिताया, वह साइलेंट वोटर महिलाएं है। यह साइलेंट वोटर बार-बार भाजपा को वोट दे रहा है।' भाजपा के शासन में ही महिलाओं को सम्मान भी मिलता है और सुरक्षा भी। वहीं युवाओं से उन्होंरने भाजपा के साथ जुड़ने की देशव्यापी अपील कर दी।उन्होंने कहा कि 'केवल भाजपा में ही लोकतंत्र है इसीलिए जिस किसी युवा के मन में देशप्रेम हो और देशहित या समाजहित में काम करना चाहता हो वह भाजपा के साथ जुड़कर अपनी इच्छा पूरी कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले खुद मोदी की ओर से ऐसी अपील बंगाल में बड़ा बदलाव ला सकती है। मोदी ने पश्चिम बंगाल का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन भाजपा को रोकना मुश्किल ही नहीं अब नामुमकिन है।