देश में भाजपा की जीत पर बंगाल में जश्न

सिलीगुड़ी में विजय जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी : बिहार विधान सभा चुनाव के साथ उत्तकर प्रदेश, मध्यव प्रदेश, राजस्थाान, कर्नाटक व गुजरात में मिली अपार सफलता का असर बंगाल में भी दिखा। सिलीगुड़ी में जैसे-जैसे रूझान भाजपा के पक्ष में दिखने लगा उसका असर बंगाल के सिलीगुड़ी में जीत के जश्नप परवान चढ़ने लगा। देश शाम को सिलीगुड़ी में भाजपा अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के नेतृत्व। में एक विजय जुलूस निकाला। जुलूस के बाद सड़क पर जाम की समस्याश को देखते हुए सिलीगुड़ी मोट्रोपोलेटिन पुलिस ने भाजपा कार्यकार्ताओं को गिरफ्तार किया और देर रात छोड़ भी दिया गया।

हलांकि सिलीगुड़ी के भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश हाई देखकर जुलूस में काफी संख्या  में लोग उपस्थित हुए। भाजपा जिंदावाद नारे के साथ आगे बढ़ रहे थे। सड़क जाम की समस्याभ को देखते हुए पुलिस ने जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया वैसे ही नारे के सुर बदल गए। जोश में कार्यकर्ताओं ने नया नारा दिया’ पुलिस तुमी वार्दी छोड़ो तृणमूल ज्वाईन करो’ कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि बंगाल में पुलिस अब बदल चुकी है। पूरी तरह से तृणमूल कैडर के रूप मे काम कर रही है। इसलिए बंगाल पुलिस को वार्दी निकाल देना चाहिए और तृणमूल ज्वाइन कर लेना चाहिए। वहीं पुलिसीया कार्रवाइ से एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई।

बिहार में जीत से बंगाल में भाजपा को जोश हुआ हाई

बंगाल के पड़ोसी राज्यं बिहार में टी 20 मैच की तरह चली मतगड़ना के रुझान पल-पल बदलते रहे। बिहार के जीत का असर बंगाल चुनाव में भी पड़ेगा। वैसे बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के कई जिलों को राजैनितीक संगठन का कैंप कार्यलय भी रहता है। वहीं सीमांचल के चुनाव प्रचार में सिलीगुड़ी की महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए लोगों का मनना है कि बिहार की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोश हाई है और इसका असर बंगाल के चुनाव में भी पड़ेगा।