आज के दिन क्‍या होगा संयोग, क्‍या है आपका योग

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

मेष (Aries)  (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें।संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :

अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्र या पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम से काम लें अन्यथा मामला बढ़ सकता है।

मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :

घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ रखेगा।लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।पति-पत्नी के बीच में अहम का टकराव उत्पन्न हो सकता है। समझदारी से काम लें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :

कभी-कभी अभिमान व अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसकी वजह से आपके बनते कार्य में विघ्न भी पड़ सकता है।पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। कुछ लोगों को अस्थमा की तकलीफ हो सकती है।

कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :

आज आपको जीवन में क्या चाहिए यह बात से ज्यादा क्या नहीं चाहिए इस बात पर गौर करना होगा ताकि बेकार की बातों पर अपनी ऊर्जा गवाने से आप खुद को रोक सकेंगे। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। भरपूर प्रयास करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :

 वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। जो हाथ में है, उसे संभालने में ही जुटे रहें। अधिक उठापटक के चक्कर में पड़े तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :

विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी व कफ-कोल्ड जैसी परेशानी रहेगी। इस समय पोलूशन से भी अपना बचाव रखें।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :

मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  अपने कामों को बहुत अधिक गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देने से सफलता भी हासिल होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मुश्किल समय में मदद करनी पड़ सकती है।

 मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :

किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।  नौकरी पेशा लोग ऑफिस में चल रही आंतरिक राजनीति से सचेत रहें। सिर दर्द व माइग्रेन भी रह सकता है।

कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :

शांत वातावरण और अकेले में बिताया समय आपके लिए मददगार होगा। औरों के साथ खुद को भी माफ करना सीखे । शरीर के अन्दरूनी स्वास्थ्य की ओर ख़ास ध्यान दें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

मीन (Pisces)  (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :

परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विपरीत लिंगी लोगों से ज्यादा नजदीकियां आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी SURENDER SHARMA से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

Contact-

pt.Surender Sharma, Adress-Aadarsh institute of occult sciences  Shimla,Himachal Paradesh
Mobile -8219596872