कृषि‍ सुरक्षा बिल के पक्ष में भाजपा की महारैली

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा नया कृषि बिल : प्रवीन अग्रवाल

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी : केन्द्र  सरकार के द्वारा पास किया गया कृषि‍ सुरक्षा बिल का विरोज विभिन्ना विपक्षी पार्टिया कर रही है। वहीं भाजपा ने बंगाल में विधान सभा चुनाव को देखते हुए सिलीगुड़ी विधान सभा में कृषि विधेयक के समर्थन में भाजपा सिलीगुड़ी संगठन जिला की ओर से इस बिल के पक्ष में लोगों को जागरूक करने के अभियान शुरू किया है। इस क्रम में शनिवार को बाघाजतिन पार्क से  एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली नेतृत्व  भाजपा के जिलाध्याक्ष प्रवीन अग्रवाल ने किया। रैली बाघाजतिन पार्क से होते हुए हिलकट रोड विभिन्ना जगहों से होकर गुजरी। इस रैली में कृषि बिल को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्याक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि केद्र की भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए बिला पास किया जो आने वाले समय में किसानों को आत्मकनिर्भर बनाएगा। लेकिन बंगाल में विरोधी दल किसानों को गुमराह कर रही है। भाजपा इसलिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्यप से जिला के विभिन्न  क्षेत्रों में रैली का आयोजन कर किसानों को कृषि बिल से संबंधित जानकारियों को उनतक पहुंचाने को काम कर रही है। इस महारैली में राजू बनर्जी, श्रीरूपा मित्र चौधरी, सविता अग्रवाल समेत विभिन्न् भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।