गांधी जयंती पर एसएसबी में चला पौध रोपणा अभियान

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी : फ्रंटियर हेडक्वार्टर सिलीगुड़ी और 41वीं बटालियन शशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एसएसबी परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व  महानिरीक्षक श्रीकुमार बंदोपाध्याय फ्रंटियर सिलीगुड़ी द्वारा किया गया। इसमें फ्रंटियर मुख्यालय सिलीगुड़ी और 41वीं बटालियन रानीडांगा के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर एक सौ बीस पौधे लगाए गए थे। सभा को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक फ्रंटियर सिलीगुड़ी ने सैनिकों को ड्राइव के महत्व और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और वनीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से बड़ी संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने 15 सितंबर से 02 अक्टूबर-2020 तक मनाए गए स्वच्छ अभियान के तहत सभी क्षेत्र इकाइयों द्वारा की गई गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।