माहेश्वरी महिला मंडल ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः माहेश्वरी महिला मंडल समय समय पर सेवा का कार्य आयोजित करती रहती है। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत माहेश्वरी महिला मंडल सिलीगुड़ी ने आज 36 सफाई कर्मचारियों को विद्यासागर रोड में स्थित शीतला मंदिर के परिसर में ढक्कनदार  बाल्टी, चीनी ,चायपत्ती, फूड पैकेट एवं जूस का उपहार भेंट किया गया।
 कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद पिंटू घोष एवं मंदिर के अध्यक्ष ने   संस्था की इस सराहनीय सेवा के अनोखी पहल की बहुत प्रशंसा की ।अध्यक्षा भारती बिहानी ने सब को संबोधित करते हुए कहा हम नमन करते हैं सफाई कर्मचारियों का जो गांधीजी के स्वच्छता अभियान के सपने को साकार कर रहे हैं ,जब शहर के लोग सुबह बिस्तर से उठते ही नहीं तब हमारे शहर के सफाई कर्मचारी भाई-बहन शहर को स्वच्छ  करते है। आज के दिन उन्हें उपहार देकर बहुत खुशी महसूस हो रही है ।सचिव मनीला राठी ने कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड पार्षद,  मंदिर के अध्यक्ष ,पूर्व अध्यक्षा निर्मला कलानी, अंजू मंत्री एवं रेणु  माहेश्वरी को कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु शुक्रिया व्यक्त किया।  संस्था की  दानदाता सदस्याओ के सहयोग से यह  सेवा का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।