गांधी जयंती की पूर्व संध्‍या पर कक्षाओं में गूंजा रघुपति राघव राजाराम

न्यूज भारत, सिलीगुड़ी : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता मोहनदास करमचंद गांधी ने हमें अहिंसा के मार्ग पर चलकर युद्ध्‍ जीतने का तरीका सिखाया। गांधीजी के सत्य, विश्वास, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों का दिन के जीवन में बहुत महत्व है। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती है, उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है। गांधी जयंती को पूरे भारत में उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। वहीं इस दिन को "संयुक्त राष्ट्र महासभा" द्वारा "अहिंसा के अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में भी घोषित किया जाता है। इन सिद्धांतों के बारे में बच्चों को बताने के लिए, ब्राइट अकादमी, खालपाड़ा के नर्सरी के बच्चों , ने आज, 1 अक्टूबर, 2020 को अपने ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में, बच्चों को गांधीजी के रूप में तैयार किया गया था। उन्होंने  गांधी के जीवन को अपने बाल्यररूप में उतार कर खूब आनंद लिया। वहीं वर्चुअल कक्षाओं में  गांधीजी का पसंदीदा गीत 'रघुपति राघव राजाराम सबको सलमति दे भागवान' पर बच्चों  ने अपनी प्रस्तुगती दी। इसके बाद बच्चोंं ने अपने शिक्षकों के साथ 'वंदे मातरम' गीत पर नृत्य किया।