हिंदी में कार्य करने पर जोर दे जवानः महानिरीक्षक

एसएसबी में हिंदी पखवारे का समापन

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः हिंदी हमारी राजभाषा है इसलिए हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए। हिंदी का सम्मान तभी होगा जब हम अपने अधिक से अधिक कार्य राजभाषा यानि हिंदी में करें। इसी से हमारी राज भाषा का विकास होगा। हम भविष्य में यह अपने जवानों से उम्मीद करता हूं आने वाले समय में सभी अपना ज्यादा से ज्यादा काम हिंदी में करेंगें। उक्त बातें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) फ्रंटियर सीमांत मुख्यालय में हिंद पखवारें के समापन समारोह को सबांधित करते हुए महानिरीक्षक श्रीकुमार बंदोपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिंदी पखवारे में गैर हिंदीभाषी के लिए एक प्रतियिगता का आयोजन किया गया था।  उसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

मालूम हो कि 14 से मनाए जाने वाले हिंदी पखावरे में एसएसबी में पूरी तरह से भाग लेते हुए हिंदी के प्रति अपनी जम्मेदारी को निभाते हुए काम किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से गैर हिंदी भाषीयों को हिंदी के प्रति जागरूक करना था। इसमें उनके लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहीं जो इसमें बेहतर प्रदर्शन किए है उन्हें एसएसबी की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस समापन समारोह में उप महानिरीक्षक मुख्यालय थाँमस चाको,  कमांडेंट मुख्यालय नीरज बंद के अलावा अधिनस्त अधिकारी मौजूद थे। वही इसकी जानकारी उप कमांडेंट प्रशिक्षण राकेश रंजन तिवारी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।