पहाड़ों की रानी को मिली इतराने की वजह

दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त

भाजपा कार्यकारिणी की सूची जारी, मुकुल रॉय बने राष्ट्रीय उपध्यक्ष  

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर अपनी नर्इ कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इस सूची में जहां मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलंग के सांसद राजू बिष्ट को राष्ट्रीय प्रवक्त बनने में अपनी जगह बना ली है। हलांकि राजू को राष्ट्रीय प्रवक्त बनाए जाने पर पहाड़ में खुशी की लहर दौड़ गर्इ है। मालूम हो कि दार्जिलिंग हिल्स जो अपनी खूबसरती के लिए मशहूर है। वहीं इसकी सुविधाएं आज भी अपेक्षित है। अपने सांसद को राष्ट्रीय प्रवक्त बनाएं जाने पर पहाड़ों की रानी को एक आर इतराने की वजह मिल गर्इ है। मालूम हो कि राष्टीय उपध्यक्ष में देश में 12 लोगों को बनाया गया है। इसमें बंगाल के मुकुल रॉय को भी स्थान दिया गया है। वहीं महासिचव की सूची में 8 लोगों को रखा गयाहै। जबकि संयुक्त सचिव में तीन लोगों बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव के रूप में भाजपा ने 13 लोगों को बनाया है। जिसमें बंगाल की अनूपमा हाजरा को भी स्थान मिला है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यदक्ष समेत अन्य पदों के लिए अपनी सूची जारी की है। वहीं भाजपा ने अपने प्रवक्ताअं की सूची में कुल 23 लोगों को प्रवक्त पद दिया है। बंगाल में दार्जिलंग के सांसद राजू बिष्ट को भी स्थान मिलने पूरे पश्चिम बंगाल में खुशी की लहर दौड़ गर्इ है।