महेश्वरी महिला मंडल ने बच्चों के बीच जरूरत मंद सामग्री वितरित

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः माहेश्वरी महिला मंडल समय समय पर जरूरतमंदों की सेवा करती रहती है। इसी कड़ी को जोड़ते हुए इस बार बिधाननगर के पास लेबिया भिटा नामक बस्ती में शिशु ज्ञान दर्शन स्कूल के बच्चों में जरूरत का सामान वितरण किया गया। संस्था के सदस्याओं के सहयोग से यह सेवा का कार्य संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत कांता जी मूंदड़ा की तरफ से 65 जोड़ी जूते ,रितु जी मूंदड़ा की ओर से 200 कॉपी वितरित किया गया। वहीं ममता जी में मिमानी की तरफ से पेंसिल ,रबड़, सापनर,एवं बिस्कुट का पैकेट बच्चों में वितरण किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुबीर सिंह, अध्यापक संजय कुमार सिंह ने माहेश्वरी  महिला मंडल के सेवा कार्यों की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा इन विपरीत परिस्थितियों में भी सिलीगुड़ी से इतनी दूर के इस ग्रामीण इलाके के बच्चों को माहेश्वरी महिला मंडल ने जो सहयोग प्रदान करके एक मिशाल कायम किया है क्योंकि यहां पर पहली बार सिलीगुड़ी से कोई सामाजिक संस्था ने सहयोग किया हैं। स्थानीय युवक ललित सिंह एवं देवन्ती देवी ने बच्चों में समान वितरण करने में अपना सहयोग दिया। संस्था की अध्यक्षा भारती बिहानी, सचिव महिला राठी एवं कोषाध्यक्षा सविता झवर ने सदस्याओ को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।