अग्निकांड में चार गोदाम राख, प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः शहर में सुबह हुइ अग्निकांड की घटना से नगर निगम के 7 नंबर वार्ड स्थित विवेकानंद रोड में अफरा-तफरी मच गई। लाकडाउन के दौरान हुर्इ इस अगलगी की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाना पुलिस दमकल दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंची। अग्निकांड की इस घटना में बोरे व गत्ते के चार गोदाम जल कर राख हो गई। गोदाम से सटा एक प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार विवेकानन्द रोड किनारे प्लास्टिक के डब्बे व बोतल की एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आसपास में सभी गोदाम प्लास्टिक व कार्टून होने के कारण आग ने पालक झपकते ही विकाराल रुप धारण कर लिया। आस-पास कार्टून, प्लास्टिक के डब्बे व प्लास्टिक के बोरे के अन्य तीन दुकानों को भी आग ने काफी तेजी के साथ अपने आगोश में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी पुलिस ने एसएफ रोड स्थित फायर स्टेशन से दो दमकल की इंजिन मौके पर पहुंची। लेकिन कार्टून, प्लास्टिक बोरे की चार गोदाम पूरी तरह से जल गई। इसके साथ बोरे गोदाम से सटे विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय में भी आग ने  नुकसान पहुंचाया जिससे विद्यालय के एक कमरे में रखी कुछ किताबें जल गई। इसके साथ ही विद्यालय के बेंच, मेज और कुर्सियों में भी आग लग गई। लेकिन दमकल और पुलिस की सक्रियता ने विद्यालय के आग को फैलने से आग पर काबू पा लिया।   सिलीगुड़ी थाना पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटी है।