यूपी के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

न्यूज भारत, लखनउः उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।  चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।  73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी, उनकी किडनी फेल हो गई थी। जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के पास सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। चेतन चौहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।अमरोहा से चेतन चौहान दो बार भाजपा के सांसद भी रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अभी अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा के विधायक हैं।