गंगटोक में कुदरत का कोहराम, पेड़ गिरने से यातायात बाधित, एक की मौत

HIGHLIGHTS

सिक्किम के गंगटोक में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश,पेड़ गिरने से यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

एक महिला की मौत, प्रशासन की यात्रा पर सावधानी बरतने की अपील, पर्यटक मौसम को देखकर निकले बाहर

एनई न्‍यूज भारत, गंगटोक

प्री-मानसून के दस्‍तक देते ही सिक्किम के गंगटोक जिले और आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम अचानक कुदरत ने कोहराम मचा दिया। बारिश के साथ आयी तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इस घटना में एक महिला के मरने की खबर आ रही है।

कई जगहों पर गिरे पेड़ कई वाहन क्षतिग्रस्त

बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। जबकि पेड़ के पास खड़े कुछ वाहन पेड़ की चपेट में आने से नुकसान पहुंचा है।

यात्रा में सावधानी पर्यटकों को सचेत रहने की अपील

सिक्किम के गंगटोक जिले और आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम अचानक कुदरत के कोहराम से कई इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की खबर है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों से अपील किया गया है कि बाहर निकलने से पहले मौसम की सही जानकारी लेकर निकले।

हालांकि यह प्री-मानसून की बारिश में तेज हवा और ओला गिरने के कारण नुकसान होने की बात सामने आ रही है।