HIGHLIGHTS
सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग, तराई और डुवार्स के गोरखाओं की समस्या के समाधान के वादे के लिए धन्यवाद: राजू बिष्ट
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
दार्जिलिंग के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के गोरखा लोगों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन के लिए दार्जिलिंग सांसद होने के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षा बनने के बाद नितिन नवीन का सिलीगुड़ी का पहले दौरे पर पहुंचने पर दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स के लोगों की तरफ से, हमने दिल से स्वागत किया।
हालांकि पहले सिक्किम के लिए भाजपा के प्रभारी के तौर पर काम करने के कारण, वह हमारे इलाके की स्ट्रेटेजिक अहमियत से वाकिफ हैं, और हमारे सोशल-पॉलिटिकल मुद्दों को समझते हैं। एक खुली चर्चा में भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भविष्य के प्लान और मकसद बताए, और गोरखाओं और हमारे इलाके के लोगों के लिए न्याय पक्का करने के लिए भाजपा का वादे पर साफ तौर पर अपना रूख स्प्ष्ट किया।
उन्होंने कहा कि गोरखा समुदाय और दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स के लोगों के लिए न्याय के लिए हमारा कमिटमेंट पॉलिटिकल फायदे पर निर्भर नहीं है। आज आप लोगों के शामिल होने वाले सभी लोगों का बहुत आभारी हूं, और हमारे इलाके और लोगों से जुड़े ज़रूरी मुद्दों पर इतनी गहरी, साफ और ईमानदार चर्चा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
मालूम हो कि भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिलीगुड़ी शनिवार को पहुंचे। वह शनिवार को दिल्ली से कूचबिहार पहुंचे जहां से उन्होंने भाजपा के परिर्वतन यात्रा की शुरूआत की। इसके बाद सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पूरे एयरपोर्ट परिसर में स्थानीय परंपरा के अनुसार ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
भाजपा में शामिल होंगे पीडी भूटिया..?
सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पीडी भूटिया (Dr. P.D. Bhutia) के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। डॉ. पीडी भूटिया को अपनी नि:स्वार्थ सेवा और गरीबों के लिए मुफ्त इलाज के लिए भी लोकप्रिय हैं और इसी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सम्मानित 'बंग रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया है। हालांकि डॉ. पीडी भूटिया का राजनीतिक लगाव है जिसके कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगें या नहीं यह तो सवालों के गर्भ में हैं, लेकिन इस कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। डॉ. भूटिया का बचपन अत्यंत गरीबी में बीता। कालिम्पोंग के लावा शेरपा गांव में रहने वाले डॉ. भूटिया ने ऐसे सरकारी स्कूल में पढ़ाई कीजहां बेंच तक नहीं थी।
शिक्षा के लिए संघर्ष
बताया जाता है कि 12वीं में पढ़ते समय उनके पिता का निधन हो गया था।
गरीबों के मसीहा
सिलीगुड़ी के एक प्रसिद्ध फिजिशियन हैंजो गरीबोंसेना/अर्धसैनिक बल के जवानोंऔर चाय बागान मजदूरों से फीस नहीं लेते हैं। स्वप्न: उन्होंने अपने जन्मस्थान शेरपा गांव में अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए जमीन दान की है।
सम्मान
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 'बंगा रत्न' और 'विशिष्ट चिकित्सा सम्मान' से सम्मानित किया गया है।
भाजपाईयों के साथ बैठक में दिया गया 2026 फतह का मंत्र
मालूम हो कि बंगाल में विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर चुनावी तारिखों की घोषणा नहीं हुआ है। बावजूद इसके पूरे राज्य में सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर होली के माह में चुनावी रंग को और गाढ़ा कर दिया। हालांकि भाजपा बंगाल को फतह करने के इरादे से अपनी भाजपा ने मैदान में कमर कसकर मैदान में कूद चुकी है।
इसीक्रम में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिलीगुड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकी और उन्हें जीत का मंत्र दिया।



