HIGHLIGHTS
कोलकाता के हाबड़ा से पार्सल् के जरिए यूपी के बनारस ले जाने के पहले रेलवे पुलिस ने दबोचा
एनई न्यूज भारत, कोलकाता
हवाला कारोबारियों के लिए हावड़ा स्टेशन से रेलवे पुलिस ने पार्सल में हवाला के पैसों की तस्करी किए जाने से पहले 37 लाख 64 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है। इस घटना में रेलवे पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान टुनू कुमार यादव (34) के रूप में हुई है और रेलवे पुलिस ने दावा किया है कि यह बड़ी रकम हवाला का पैसा है। हालांकि, इस तथ्य को और पुख्ता करने के लिए आयकर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आयकर अधिकारियों ने टुनू कुमार यादव से भी अलग से पूछताछ की। जांच करने वालों को पता चला है कि यह बड़ी रकम उत्तर प्रदेश के बनारस पार्सल के जरिए ले जाई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि हावड़ा रेलवे स्टेशन के ओल्ड कॉम्प्लेक्स के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 8 पर चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने कुछ संदिग्ध पार्सल ज़ब्त किए गया था। उस पार्सल के चार बैग एक वैन में ले जाए जा रहे थे। रेलवे पुलिस ने शक के आधार पर पार्सल ज़ब्त कर और जब खोला, तो रेलवे पुलिस पूरी तरह हैरान रह गई। उन्होंने देखा कि चार बैग में भारी मात्रा में नोट भरे थे। उन्होंने इस बारे में टुनू कुमार यादव से पूछताछ शुरू की और पूछताछ में कई गड़बड़ियां मिलीं। उसने बताया कि बैग में रखे पैसे देहरादून एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचाए जाना था। वह सिर्फ़ ‘कैरियर’ का काम कर रहा था। इतना ही नहीं, गिरफ्तार टुनू कुमार यादव ने जांच करने वालों को यह भी बताया कि उसने कोलकाता से पैसे इकट्ठा किया था। कैरियर के पकड़े जाने के बाद रेलवे पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया। गिरफ्तार युवक को आयकर विभाग को सौंप दिया गया। वह घटना की जांच कर रहे हैं। यह पैसा किसका है ? इसे हावड़ा स्टेशन के रास्ते इस तरह कहां ले जाया जा रहा था ? आयकर विभाग के अधिकारी हर चीज़ की वारिकी से जांच कर रहे हैं कि यह पैसा हवाला का है या नहीं।
इस बारे में, रेलवे पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब हावड़ा स्टेशन पर इस तरह पार्सल में इतनी बड़ी रकम ले जाई जा रही है। “मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है।



