उत्तरी सिक्किम के दो गांव का संपर्क राज्य से कटा

जंगू क्षेत्र के सैक्योंग और पेंटोंग में हेलीकॉप्टर से भेजा गया आवश्यक सामान

न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः पहाड़ों में हो रही लगातार वर्षा से सिक्किम के दूर दराज के क्षेत्रों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वही उत्तरी सिक्किम के जंगू क्षेत्र के सैक्योंग और पेंटोंग क संपर्क भूस्खलन से राज्य से कट जाने के कारण गांवों के लिए शनिवार को भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर से आवश्यक सामान भेजा गया। मिली जानकरी के अनुसार पिछले 10 जुलार्इ से उत्तरी सिक्किम के सैक्योंग और पेंटोंग गांव भूस्खलन के कारण राज्य के अन्य हिस्सों से कटे गय।जिसके कारण वहां आवश्यक सामग्री की किल्लत लगी होने। प्रशासन ने सेना के माध्यम से उक्त गावों में आवश्यक समाग्री भेजने के लिए एमआइ-17 हेलीकॉप्टर ने तीन उड़ानें भरकर दोनों गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की। इनमें 100 बैग चावल, 550 लीटर खाना पकाने का तेल, 1.5 क्विंटल नमक, 100 पैकेट मोमबत्तियां, माचिस, दवाइयां और अन्य वस्तुएं शामिल थीं। हेलीकॉप्टर को सैक्योंग स्कूल परिसर में राशन और आवश्यक वस्तुओं की खेप उतारनी पड़ी, क्योंकि पेंटोंग हेलीपैड लैंडिंग के लिए अनुकूल नहीं था। सैक्योंग स्कूल परिसर से खेप को एक मैनुअल रोप-वे के माध्यम से पेंटोंग गांव भेजा जाएगा। सुबह शुरू हुए अभियान को 9.00 बजे शुरू हुआ और आज 1130 बजे संपन्न हुआ। इससे उस गांव में फंसे लोगों को राहत मिलेगी।