स्मार्टफोन बन रहा है सेहत का दुश्मन

HIGHLIGHTS

खूबसूरती के साथ-साथ पिघल रही हैं उंगलियों की हड्डियां

• लंबे समय तक फोन पकड़ने से अंगूठे और कलाई पर बढ़ रहा दबाव

• छोटी उंगली पर भारी पड़ रहा स्मार्टफोन का बोझ, गल रही है हड्डियां 

श्रुति प्रसाद, एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी

आज के दौर में मोबाइल फोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। काम से लेकर मनोरंजन तक हर जगह इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो फोन का अत्यधिक उपयोग दिमाग, शरीर और यहां तक कि हमारी खूबसूरती पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है।

दिमाग पर असर

देर रात फोन का इस्तेमाल नींद में खलल डालता है। लगातार नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया स्क्रोलिंग से एकाग्रता कम होती है। वहीं, फोन एडिक्शन तनाव और चिंता को भी बढ़ाता है।

शरीर पर असर

लंबे समय तक स्क्रीन पर नजरें टिकाने से आंखों में जलन और शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। झुककर फोन देखने से गर्दन और पीठ का दर्द आम हो गया है। लगातार हेडफोन्स और ब्लूटूथ के इस्तेमाल से सुनने की क्षमता कमजोर हो सकती है। फोन पकड़े रहने से भी कलाई, उंगलियों और अंगूठे पर दबाव पड़ता है, जिसे विशेषज्ञ "व्हाट्सऐप थंब" और पिंकी फिंगर डेंट कहते हैं।

 ब्यूटी और सेहत के फायदे

जहां फोन का अत्यधिक उपयोग नुकसानदेह है, वहीं इसका कम इस्तेमाल कई फायदे भी देता है।

• आंखों की थकान और काले घेरे कम होते हैं।

• चेहरे की झुर्रियां देर से आती हैं।

• पिंपल्स और एक्ने कम होते हैं, क्योंकि फोन की स्क्रीन पर मौजूद बैक्टीरिया चेहरे तक नहीं पहुंचते।

• नींद बेहतर होने से चेहरे पर नैचुरल ग्लो और स्किन टोन में सुधार आता है।

• हड्डियों और उंगलियों पर भारी मोबाइल लगातार इस्तेमाल से नसों और जोड़ो में गलन का खतरा

 निष्कर्ष: मोबाइल फोन का संतुलित उपयोग न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि आपकी सुंदरता और आत्मविश्वास पर भी सकारात्मक असर डालता है। तकनीक का इस्तेमाल करें, लेकिन इसकी गिरफ्त में न आएं।