बीएसएफ-एम्‍स ने अंर्तराष्‍ट्रीय सीमा आयोजित किया नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर

HIGHLIGHTS

बीएसएफ और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)  कल्याणी का संयुक्त प्रयास, आईसीपी पेट्रापोल में लगा बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शिविर

एनई न्‍यूज भारत, उत्तर 24 परगना

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमान्त की 145वीं वाहिनी ने आईसीपी पेट्रापोल के नए यात्री टर्मिनल के वीआईपी लाउंज में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), कल्याणी के सहयोग से एक दिवसीय बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कल्याणी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का स्वागत 145वीं वाहिनी के अधिकारियों तथा जवानों द्वारा, इस वाहिनी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलोनी कुमारी की उपस्थिति में किया गया।

एम्स कल्याणी से आए दंत रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, मनोचिकित्सा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। स्थानीय नागरिकों के साथ साथ बीएसएफ महिला कार्मिक,  एलपीएआई कार्मिक,  पुलिसकर्मी तथा यात्रीयो ने भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया । यह पहल न केवल बीएसएफ के जवानों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आमजन और यात्रियों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करती है। 145वीं वाहिनी द्वारा आयोजित यह शिविर बीएसएफ के उस संकल्प जिसके अंतर्गत सीमा सुरक्षा के साथ-साथ समाज के समग्र विकास और कल्याण को भी प्राथमिकता प्रदान की गयी है, को स्पष्टता से उजागर करती है।