HIGHLIGHTS
स्वच्छ भारत अभियान-2025 पर्यावरण संरक्षण हेतु “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के प्रति लोगों को किया जागरूक
एनई न्यूज भारत, सिलीगुड़ी
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 8वीं वाहिनी खपरैल सुबलजोत के कमांडेंट मितुल कुमार कमांडेंट के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त बाह्य सीमा चौकियों पर स्वच्छता ही सेवा-25 के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' विशेष अभियान करते हुए लोगों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस के आलावा बाह्य सीमा चौकियों में स्वच्छता अभियान-25 के तहत समस्त बाह्य सीमा चौकियों में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । इस वर्ष की विषय 'स्वच्छोत्सव' इस अवधि की उत्सव भावना के अनुरूप है विशेष अभियान 5.0 आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान लोगों से साफ–सफाई पर ध्यान देने और गन्दगी ना फैलाने के अपील कि गयी। सभी वाहिनी के कार्यक्षेत्र में इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक धर्मस्थल , रेलवे स्टेशन , हॉस्पिटल , बस स्टैंड एव विद्यालय के आस-पास सफाई अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम मेंनाग सीमा क्षेत्र के स्थानीय आम नागरिकों ने बढ़- चढ़ कर भाग ले रहे है साथ सशस्त्र सीमा बल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



