वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता जरूरी: उमेश कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सेक्यूरिटाइजेशन, एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्युरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं CERSAI (सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सेक्यूरिटाइजेशन, एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्युरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में CKYCRR अवेयरनेस प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिलीगुड़ी में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में CERSAI के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने CKYCRR की उपयोगिता और वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह पहल बैंकों और ग्राहकों के बीच सहजता व विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सिलीगुड़ी क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख कुमार प्रभात राजू ने पुष्पगुच्छ एवं खदा भेंट कर मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर CKYCRR से संबंधित प्रक्रियाओं, लाभों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।