बढ़ते आंकड़ों के बीच दूसरा संपूर्ण लॉकडाउन आज

लाकडाउन सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच रहेगा प्रभावी

लोगों को घरों में ही रहने का आह्वान, अगला लॉकडाउन 29 को  

न्‍यूज भारत, कोलकाता : बढ़ते कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए सरकार ने एक सप्ताह में दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा किया है। इस सप्ताह में पहला लॉकडाउन गुरुवार को था।  वहीं  और दूसरा कल शनिवार यानी 25 जुलाई को होगा। शनिवार को एक बार फिर पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा। सरकार ने लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। जिसमें सभी सरकारी और निजी कार्यालय से लेकर दुकान, बाजार, परिवहन सेवा, बैंक आदि बंद रहेंगे। लिए प्रशासन ने काफी कड़े कदम उठाये थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुई। जिसके कारण लॉकडाउन बेहद सफल रहा। पुलिस की ओर से माइकिंग पर भी लॉकडाउन की जानकारी दी गई और लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया। उधर, अगले सप्ताह में पहला लॉकडाउन बुधवार (29 जुलाई) को होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले सोमवार को राज्य के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण को देखते हुए हर सप्ताह 2 दिन संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। पिछले 6 दिनों से लगातार हर दिन दो हजार से ज्यादा नए संक्रमित मामले आ रहे हैं।

आंकड़ा 54 हजार के करीब 24 घंटे में 2216 नए मामले

बंगाल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार के करीब पहुंच गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 2216 नए मामले आए एवं 35 लोगों की मौत भी हुई है। एक दिन पहले भी रिकॉर्ड 2436 नए मामले आए थे एवं 34 मौतें हुई थी। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 53973 हो गई है जिनमें 19154 एक्टिव केस है। वहीं मरने वालों की संख्या 1290 हो गई है। हालांकि एक्टिव केसों की तुलना में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 33529 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1873 मरीजों को छुट्टी दी गई है। एक दिन पहले 2006 मरीजों को छुट्टी दी गई थी। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 62.12 फीसद हो गया है, जो एक दिन पहले करीब 61.16  फीसद था।