मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन निधन

लखनउ के निजी अस्‍पताल  में सुबह 5 बजे ली अंतिम सांस, प्रधानमंत्री ने जताया शोक  

न्‍यूज भारत, लखनऊ : वरीष्‍ठ भाजपा नेता व  मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में मंगलवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया, और वे  लखनऊ के निजी अस्‍पताल में सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। लालजी टंडन कई द‍िनों से राजधानी के एक अस्‍पताल में भर्ती थे। उनके मौत की जानकारी उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट करते हुए यह दुखभरी खबर सुनाई। बता दें कि टंडन उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। वह प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे। लालजी टंडन को 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया, और इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। अब उनके निधन पर राजनीतिक व अन्य बड़ी हस्तियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालजी टंडन के निधन पर दो ट्वीट करते हुए लिखा, 'लालजी टंडन को समाज की सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से दुखी हूं।