भाजपा सामंप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहतीः गौमत देव

बाहर से भाजपा ने असामाजिक तत्वों को लाकर अराजकता पैदा की

जांच निष्पक्ष और उचित होगी, दोनों परिवारों के प्रति संवेदना

न्यूज भारत, उत्तर दिनाजपुरः चोपड़ा में बेहद दुखद घटना होने के बाद भाजपा के राज्य नेतृत्व ने कहा है कि इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के लोग शामिल हैं।  भाजपा के इस वयान से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही  हैं। लेकिन हम उनके इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। स्थानीय प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस घटना में जो भी शामिल होगा उसे सजा मिलेगी। उक्त बातें राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देब ने कही। श्री देव सोमवार को चोपड़ा पुलिस स्टेशन के चतुरागछ में आकर मृतक के परिवार के सदस्यों से मुलकात करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की और दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया।   मंत्री ने कहा कि हमें लगता है कि इस घटना में भाजपा ने बाहर से असामाजिक तत्वों को है और क्षेत्र में अराजकता पैदा कर माहौल को खराब करना चाहती है। वहीं मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जो लोग इस घटना में शामिल हैं और अशांति पैदा की है, उन्हें बक्सा नहीं जाना चाहिए। श्रीदेव ने दोनों परिवार के सदस्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और विश्वास दिलाता हूं जांच निष्पक्ष और उचित होगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। मंत्री ने बताया कि लड़की की मौत के बाद पुलिस यह पता लगाएगी कि लड़के की अचानक मौत क्यों हुई और कैसे हुर्इ। उन्हेंने बताया कि लड़की की मौत के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी बसों और दुकानों में आग लगा दी थी, इस मामले को देखा जाएगा।वहीं मंत्री गौतमदेव एक ही दोनों के घर पर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट की। दोनों परिवारों ने   उन्होंने घटना का जानकारी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया और न्याय की मांग की।  दूसरी ओर तृणमूल नेता मौसाम बेनजीर नूर मंत्री गौतम देब के साथ थी।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है, और भाजपा सांप्रदायिक माहौल बना रही है।  जिसकी हम हम इस सब की निंदा करते हैं। हम मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां आए हैं और  पुलिस उचित जांच कर रही है। मंत्री के साथ  सत्तारूढ़ पार्टी से राज्य के श्रम मंत्री गोलम रब्बानी इस्लामपुर नगर पालिका प्रशासक और जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, चोपड़ा के विधायक हमीदुल रहमान और अन्य लोग वहां पहुंचे। मृतक फिरोज अली की मां ने आरोप लगाया कि मृतका के परिवार वाले उनके बेटे की मौत में शामिल थे।  उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध थे। इस घटना को  सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन की ओर से अशोक रॉय ने कहा कि वे दोनों परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि पुलिस इस दिन उचित जांच करे और अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए।