पत्‍नी की नहीं हुई विदाई तो पति ने जान गवांई

न्‍यूज भारत, गलगलिया : परिवारिक कलह  से पत्नी मायके गई पत्‍नी को लेने गए युवक ने पत्‍नी की विदाई नहीं होने पर जहर कर आत्‍महत्‍या कर ली। युवक की ससुराल गलगलिया के सहनी टोला  में है। जबकि युवक का घर किशनगंज के पास चकुलिया का रहने वाला जो पंडाल बनाने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार किसनगंज के चकुलिया का विनोद राम की अपनी पत्‍नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण वह अपने चार बच्‍चों के साथ मयके गलगलिया सहनी टोला चली आई।   वहीं पती विनोद करीब 15 दिन पहले अपनी पत्‍नी को लेने ससुराल सहनी टोला आ गया। करीब 15 दिन की बातचीत के बाद जब पत्‍नी के ससुराल जाने की बात नहीं बनी तो वह दुखी हो कर जहर खा लिया। ससुराल में जब यह जानकारी हुई तो उसे आनन-फानन में उसे खोड़ीबाडी अस्‍पताल ले जाया गया। वहां स्थिति खराब होने के बाद उसे नार्थ बंगाल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां डाक्‍टारों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलसि ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍ट मार्टम भेज दिया। वहीं मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई।