मायानगरी में अब सितारों पर कोरोना का कहर

अभिषेक बच्‍चन भी हुए कोरोना से संक्रमित, ट्वीटकर दी जानकारी

नानावटी में कराया गया भर्ती, संकमण के शक पर रेखा का बंगला शील

न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी : चाइनिज बिमारी कोरोना से देश के सबसे अधिक संक्रमित राज्‍य महाराष्‍ट्र में कोरोना अब मायानगरी के सितारों को अपने घेरे में ले लिया है। कुछ घंटे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी थी। उनके भर्ती होने के बाद ही फिल्‍म स्‍टार बेटा अभिषेक बच्‍चन भी कोरोना संक्रमित होने की सूचना ट्वीटर पर दी और सभी मिलने वालों को टेस्‍ट कराने का अनुरोध भी किया। पिता अमिताभ की तरह अभिषेक ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। अभिषेक को भी नानावटी हॉस्पिटल में ही भर्ती करवाया गया है। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे और मेरे पिता, दोनों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों को ही कोरोना वायरस के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद हमें हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया। हमने सभी अथॉरिटीज़ को इस बारे में सूचना दे दी है, हमारे परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जा रहा है। मैं आप सभी से ये रिक्वेस्ट करता हूं कि आप लोग घबराएं ना और शांति बनाए रखें। थैंक्यू। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

रेखा के सिक्यूरिटी गार्ड को हुआ कोरोना, बंगला हुआ सील

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के सुरक्षा गार्ड का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। इसके बाद मुंबई में रेखा के बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है। इस बीच मुंबई में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl करण जौहर, जान्हवी कपूर और आमिर खान के स्टाफ के बाद, अनुभवी अभिनेत्री रेखा के सुरक्षा गार्ड का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। इसके बाद मुंबई में रेखा के बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है।रेखा के घर के बाहर एक आधिकारिक नोटिस भी लगाई गई है, जिसमें इसे एक कन्टेनमेंट  ज़ोन घोषित किया गया है। रेखा का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और इसका नाम सी स्प्रिंग्स है। रिपोर्टों के अनुसार हमेशा दो सुरक्षा गार्ड होते हैं जो उसके घर की रखवाली करते हैं। उनमें से एक का कुछ दिन पहले पॉजिटिव का टेस्ट किया गया था और उनका मुंबई के बीकेसी में इलाज चल रहा है। बीएमसी ने पूरे क्षेत्र को भी सैनीटाइज कर दिया है। हालांकि अभी तक रेखा या उनके प्रवक्ता द्वारा इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले महीने आमिर खान के सात घरेलू स्टाफ सदस्यों में से एक का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके पूरे परिवार ने खुद का परीक्षण किया और रिपोर्ट नकारात्मक थी। इससे पहले जान्हवी कपूर के स्टाफ और करण जौहर के स्टाफ का भी  टेस्ट पॉजिटिव आया था।