जयराम की दुनिया का विकास महाकांल मंदीर से गिरफ्तार

पहले सुरक्षा गार्डों से बताया मैं विकास दुबे कानपुर से हूं
सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को बताया, हुर्इ गिरफ्तारी
न्यूज भारत, लखानउ
पांच लाख के इनामी विकास दुबे को आज सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले विकास को कल बुधवार को फरीदाबाद में देखा गया था। जिसके बाद उसे आज मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले उसने वहाँ के सुरक्षा गार्डों से बताया मैं विकास दुबे हूँ कानुपुर वाला। गार्डों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया व महाकाल थाना लाया गया। वहीं उत्तरप्रदेश पुलिस ने इसकी पुष्टि भी कर दी, जबिक उसे पकड़ने के लिए यूपी पुलिस के टीम के तेज तर्रार अफसर को लगाए गया था । इसके पहले आज गुरुवार को उसके दो और साथियों को पुलिस ने मार गिराया।
कानपुर कांड के मुख्य सरगना दुर्दांत विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस ने राहत की सांस ली है। जिस तरीके से पुलिस ने अपने 8 साथियों के बाद दुर्दांत पर शिकंजा कस कर उसको घुटनों के बल ला दिया इससे पुलिस का खोया इकबाल कुछ हद तक बुलंद हो गया है। 8 पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद से अलग अलग मुठभेडों में विकास के 5 साथी मारे जा चुके हैं। विकास को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार हो चुके हैं। विकास का कानपुर के बिकरू स्थित अपराध का अड्डा बना किला जमीदोज हो चुका है। अब लखनऊ स्थित उसके मकान को ढहाने की तैयारी है। वहीं एक दिन पहले पुलिस की एसटीएफ टीम ने विकास सबसे करीबी अमर दुबे को मार गिराया। इसके साथ प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबिक आज सुबह ही यूपी पुलिस ने प्रभात मिश्रा और बऊआ दुबे एनकाउंटर में मारे गए।