मुख्यमंत्री ने भोजपुरिया समाज को दिया अकादमी उपहार

• प्रसिद्ध भाषा भोजपुरी के लिए मुख्यमंत्री ने दिया नया सम्मान

• उत्तर प्रदेश की सदन में बही भोजपुरिया बयार

एनई न्यूज भारत, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान सभा में भोजपुरी अकादमी की घोषणा करके 22 करोड़ भोजपुरी बोलने वालों का सम्मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कई बार भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का समर्थन किया है। इस घोषणा पर अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश उपाध्याय ने धन्यवाद व्यक्त किया और इसे भोजपुरी कलाकारों के लिए एक बड़ा उपहार मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोग फिजी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, और अन्य देशों से इस घोषणा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दे रहे हैं और इस घोषणा के लिए आभार व्यक्त भी कर रहे हैं। 

आज दिन देखा जाए तो वैश्विक स्तर पर भोजपुरी की लोकप्रियता सर्वाधिक बढ़ रही है भोजपुरी के अंतरराष्ट्रीय लोकगायक राकेश उपाध्याय ने इस घोषणा हेतु माननीय योगी जी को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहते हैं कि महाकुम्भ 2025 को अत्यंत सफल लोकप्रिय बनाने वाले पूज्य योगी जी ने हम सभी भोजपुरी से जुड़े कलाकारों एवं प्रेमियों को बड़ा उपहार दिया है।

वॉट्सअप ग्रुप से जुड़े:

https://whatsapp.com/channel/0029Vas9NJo8KMqs7PojPb2F

लोक गायक राकेश उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर फिजी,न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद (टोबैगो) सिंगापुर और बैंकॉक से लोग इस पुनीत कार्य हेतु पूज्य योगी जी को बधाई प्रेषित कर रहे है।