उत्तर बंगाल में 9 से 12 तक भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव हिमालय की तलहटी में होगा शिफ्ट
न्यूज भारत, सिलीगुड़ीः बंगाल की खाड़ी हवा के बढ़ते प्रभाव के कारण हिमालय की तलहटी समेत उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आगमी 9 से 12 जुलार्इ तक भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून अब 9 से 12 जुलाई के दौरान हिमालय की तलहटी की ओर शिफ्टिंग होगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बढ़ने की आशंका है। जिसके कारणा 9 से 12 जुलाई के दौरान उत्तर बंगाल के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसमें उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत वर्षा (7-19 सेमी) होने की संभावना है। 10.से 11.07.2020: दार्जीलिंग, कालिम्पोंग, कूचबिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक वर्षा (7 से20 सेमी) के साथ कुछ स्थानों पर भारी से भारी वर्षा (7से19 सेमी) होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो  उत्तर बंगाल के मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भारी वर्षा (7से 11 सेमी)।वहीं 12 को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक वर्षा (7से19 सेमी) होने की संभावना है। पहाड़ों होने वाली भारी वर्षा के भूस्खलन होने की संभावान से इंकार नहीं किया जा सकता। जिसके कारण निचले संड़कों के क्षातिग्रस्त होने की संभावना है।