फिल्‍मजगत का एक और सितारा डूबा

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन

न्‍यूज भारत, नई दिल्ली:  फिल्म जगत को आज एक और झटका लगा, कोरियाग्राफी की दुनियां में मशहूर 72 साल की कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरोज खान को निधन से पहले सांस लेने में शिकायत के बाद बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। लेकिन अब सरोज ख़ान कार्डियक अरेस्ट की वजह से फिल्‍म जगत का साथ छोड़कर चली गई हैं। आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है। उधर सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ रही दुःखद ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सरोज ख़ान के जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उधर कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात देखते हुए सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है।