एसएसबी की 8वीं वाहिनी खपरैल में कमांडेंट मितुल कुमार ने किया ध्‍वजा रोहण

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल व इसकी सभी समवाय व सीमा चौकियों में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया जिसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” थीम पर विभिन्न कार्यक्रम 8वीं वाहिनी के अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी सिमाना, पशुपतिफाटक, हिलेभंजन से लेकर लोहागढ़ , बरामनीरामजोत तक मनाया गया है। 15 अगस्त को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय, खपरैल में कमान्डेंट 8वीं वाहिनी के मितुल कुमार के द्वारा झंडा फहराया गया।

वहीं दूसरी ओर वाहिनी मुख्यालय व सभी समवाय व सीमा चौकियों में तैनात जवानों को महानिदेशक, बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के द्वारा दिए गए सन्देश को पढ़ कर सुनाया गया व स्थानीय  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जवानों को अपना देश के प्रति सत्यनिष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया गया।  इस कार्यक्रम में उप-कमांडेंट योगेश कुमार सैनी, राजू यादव, व सहायक कमांडेंट सज्जन चहल एवं अन्य अधीनस्थ अधकारी उपस्थित थे। कमांडेंट ने बताया की  देश का आजादी का अमृत महोत्सव मनाना और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। महोदय ने सभी से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर- घर फहराने का आग्रह  किया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ने वाहिनी मुख्यालय में दो जवान बैरक का उद्घाटन किया गया।