देशभक्ति के रंग में रंगा देश, सीआरपीएफ कैंप में जश्‍ने आजादी की धूम

सिलीगुड़ी में सीआरपीएफ,ने निकाली बाइक रैली डीआईजी ने चलाई बाइक

एनई न्‍यूज भारत, सिलीगुड़ी

  देश स्‍वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्ष गांठ मनाने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर आजादी का अमृत काल' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को केरिपुबल, सिलीगुड़ी ग्रुप केंद्र के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा "बाइक रैली" निकाला गया। इस रैली की अगुवाई स्वयं सिलीगुड़ी ग्रुपकेन्‍द्र के डीआईजी, पंकज कुमार ने किया। रैली में  उप कमांडेंट नेयाज अहमद, एवं उप कमांडेंट विजय कुमार मलिक और अन्य अधिकारी पूरे उत्साह व जुनून के साथ शामिल हुए। यह रैली ग्रुप केंद्र, सिलीगुड़ी के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर थाना मोड तक गया एवं वापसी हुआ। अपने-अपने हाथों और बाइकों में तिरंगा लगाए बल के कार्मिकों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध तरीके से इस रैली को पूर्ण किया। रैली के दौरान आम नागरिकों द्वारा भी भारत माता के जय घोष के नारे लगाते हुए रैली में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। डीआईजी पंकज कुमार ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने का आह्वान किया है, जिसका उद्देश्य भारत के नागरिकों को अपने घर पर गर्व से राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा करने के साथ-साथ देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का भी काम बखूबी करता है। हमारे जवान जहां एक और देश के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में अपनी ड्यूटी करते हुए देश की रक्षा करते हैं, वहीं दूसरी और वहां  के नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण और देश निष्ठा की भावना का वातावरण भी तैयार करते हैं, जिससे देश का हर नागरिक, हर युवा एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, देश की प्रगति में अपना योगदान देते हुए केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे अच्छा नागरिक बन सके। आज की यह बाइक रैली इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस बाइक रैली में लगभग 200 बाइक पर 400 लोग शामिल होकर रैली को सफल बनाया।