सीबीआई के बाद अब एनएसजी पहुंची संदेशखाली

 

लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान टीएमसी नेता के करीबी के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद

जिस घर हाथियार बरामद हुआ वो टीएमसी नेता हफीज़ुल खान का संबंधी है और शाहजहां शेख़ का भी करीबी बताया गया 

आकाश शुक्ल 

एनई न्यूज भारत,संदेशखाली: बंगाल का संदेशखाली बीते कुछ महीने से सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में संदेशखाली सुर्खियों बने रहने का कारण है, टीएमसी नेता शाहजहां शेख के द्वारा संदेशखाली में कई अपराधी घटनाएं को अंजाम दिया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार उनके साथ कोई अपराधी घटनाएं हुई। जहां शाहजहां शेख बंगाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन बाद बंगाल पुलिस से सीबीआई ने शाहजहां से को हिरासत में लिया। अभी कार्रवाई जारी है। फिलहाल वह सीबीआइ द्वारा हिराशत में है। 

संदेशखाली कांड पर CBI ने शुक्रवार को कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, संदेशखाली में शाहजहां शेख के एक रिश्तेदार के घर में भारी मात्रा में हथियार और बम रखे हुए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बालो द्वारा तुरंत करवाई करते हुऐ छापेमारी की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई आग्नेयास्त्र मिले। एजेंसी को एक घर से 12 बंदूकें, 5 पिस्टल और 128 गोलियों सहित कई अन्य हथियार मिले हैं।जिसके बाद एजेंसी ने NSG को बुला लिया,

वहीं सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। ममता सरकार ने हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सीबीआई को छापेमारी की इजाजत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका की सुनवाई 29 अप्रैल को होगा। 

संदेशखाली बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहां 1 जून को लोकसभा चुनाव होना है। इस सीट से बीजेपी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्र को उम्मीदवार बनाया है।

सीबीआई ने ऑपरेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक बम-स्कैनिंग उपकरण भी लगाया था। इस मिशन में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने 10 सदस्यीय सीबीआई टीम की मदद की।

 संदेशखाली टीएमसी गुंडा का कवच बंगाल पुलिस बलों को शर्मसार कर देगा, जिनके पास शायद ऐसे अत्याधुनिक हथियार नहीं हैं। कल्पना कीजिए कि पूरे राज्य में टीएमसी के गुंडों के पास ऐसे कितने हथियार होंगे?                          
                                         दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट