उत्तरी सिक्कम के भारी वर्षा से भूस्खलन

न्यूज भारत, गंगटोकः पहाड़ों पर हो रही अनवरत वर्षा के कारण उत्तरी सिक्किम के जंगों के पर एनएचपीसी के डैम पर पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण पूरा डैम क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण अपर जंगों जाने का मार्ग बंद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी सिक्किम एनएचपीसी स्टेज 4 बनाया गया है। जो शुक्रवार की रात हुर्इ जोरदार बारिश के कारण पहाड़ी से पूरा मलवा डैम पर गिर गया। जिसके कारण डैम छतिग्रस्त हो गया। साथ ही अपर जंगो गांव जाने का रास्ता कटा जिससे लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।