गरीबों की सेवा में जुटा पतिराम नागरिक मंच व युवा समाज

700 लोगों को प्रतिदिन खाना खिला रही है खाना   

न्यूज भारत, गंगारामपुर (दक्षिण दिनाजपुर) गरीबों की सेवा में जुटा पतिराम नागरिक मंच व युवा समाज ने रोजानाकरीब 700 गरीब लोंगों को निःशुल्क दोपहर का खाना खिलाते है, 12  बजे से 1.30 तक चलता है। संस्था लाकडाउन के नियमों का व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को भोजन दिया जाता है। इसमें सभी लोग अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं उसी में खाना दिया जाता है।  संस्था ने इसका नाम कम्युनिटी किचन रखा है। पतिराम नागरिक मंच की तरफ से कोरोना नमक महामारी जब से फैली है, मार्च महीने से लेकर अब तक इस संस्था की यह 30 वी कर्म सूची है।  पतिराम के हाई स्कूल बरामदे में भोजन दिया जाता है। इस संस्था के अध्यक्ष विश्वजीत जी ने बताया कि हमारी संस्था के इस कार्यक्रम में युवा समाज भी हमारी मदद कर रहा है, संकट की घड़ी में हम लोग कोशिस कर रहे कि जिसकी जितनी मदद हो किया जाय। उन्होंने बताया कि अस्पताल से लेकर मजदूरों के घर खाना देने तक की कोशिश में हम लगे हुए है।