प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा ने झोकी ताकत

पूर्वांचल की सभी सीटों पर लहरेगा भागवा परचम :अमलेश शुक्‍ल

राजेश कुमार शुक्‍ल, सहजनवा गोरखपुर

उत्‍तर पद्रेश के चुनावी शंखनाद में पूर्वांचल अंतिम चरण का चुनावी प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रचार के सियासी दौर में सहमात का खेल जारी है। वहीं गोरखपुर के 324 सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी प्रदीप शुक्‍ल के प्रचार अभियान के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ भाजपा गोरखेपुर क्षेत्र के अमलेश शुक्ल ने 324 सहजनवां विधानसभा में अपने प्रचार के दौरान ने बताया कि एक तरफ जहां सूबे के मुख्‍यमंत्री रिकार्ड बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सहजनवां की जनता ने भाजपा प्रत्‍याशी प्रदीप शुक्‍ल को भी अपार स्‍नेह मिल रहा है। ऐसे में पूर्वांचल की जनता ने प्रदेश की सभी विपक्षियों दलों को बाहर का रास्‍ता दिखाने का मन बना लिया है। सहजनवा में प्रचार के दौरान जनता ने खुद ब खुद भाजपा प्रत्‍याशी के समर्थन का मन बना लिया है। अगर देखा जाय तो गांव गांव और शहर शहर भाजपा की लहर चल रही है। जनता से मिल रहे प्‍यार से साबित हो गया कि अबकी बार भाजपा 300 के पार होगी।    

324 सहजनवा विधानसभा में पिपरौली मण्डल के ग्राम पंचायत महुआडाबर, ग्राम पंचायत बरवलमाफी,ग्राम पंचायत भीटी, मण्डल पाली के ग्राम पंचायत नेवास, ग्राम पंचायत दफ्तरी में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अनुज प्रदीप शुक्ल के पक्ष में रिकार्ड मत करने की अपील की। साथ मे विश्वजीत शुक्ल,अभिषेक त्रिपाठी,अरुण सिंह,आलोक दुबे,रामानुज पासवान,राजेन्द्र दुबे,ग्राम प्रधान छोटू त्रिपाठी,आशीष त्रिपाठी,किशोरी लाल पासवान,बब्बू पासवान की उपस्थिति रही।