रिकार्ड जीत के लिए योगी ने झोंकी ताकत

डोर टू डोर कंपेनिंग हुई शुरू स्‍थानीय कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

न्‍यूज भारत, गोरखपुर: उत्‍तर प्रदेश्‍ का चुनाव प्रचार अब शवाब पर है। इसी क्रम में गोरखपुर शहरी विधान सभा सीट के लिए भाजपा के स्‍थानीय कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अमलेश शुक्ल ने बताया कि मतदाताओं ने इस बार योगी को एक रिकार्ड मत देकर इतिहास बनाने की ओर अग्रसर है। आज 322 विधानसभा गोरखपुर में मालवीय नगर मण्डल के अंतर्गत वार्ड नम्बर 3 सरवन नगर, सरवन सिटी,अशोका गैस गोदाम मार्ग में भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के पक्ष में जनसंपर्क किया गया। इसमें मण्डल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव,मण्डल महामंत्री शिवेन्द्र गौड़, मण्डल मंत्री क्रमशः विनय सिंह, मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, सेक्टर संयोजक स्वतंत्र मल्ल, वार्ड अध्यक्ष अशोक सिंह,बूथ अध्यक्ष क्रमशः विशाल सिंह,सोनू दुबे,संजय वर्मा,बूथ महामंत्री अभय सिंह आदि समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।